Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedकैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र के लिए 'वीकेंड ट्रैफिक एवं डायवर्जन...

कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र के लिए ‘वीकेंड ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान’ जारी

कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र के लिए ‘वीकेंड ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान’ जारी। सहसंपादक हरीश भाकुनी

जनपद नैनीताल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम सहित भवाली और भीमताल क्षेत्रों में सप्ताहांत (वीकेंड) के दौरान बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।

पर्यटकों और स्थानीय जनता की सुविधा हेतु प्रत्येक शनिवार और रविवार को निम्नलिखित यातायात एवं डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी:

प्रमुख डायवर्जन एवं यातायात व्यवस्था:

 

▫️*भारी वाहनों का डायवर्जन:* प्रत्येक वीकेंड पर अल्मोड़ा/रानीखेत से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन वाया रामगढ़/मुक्तेश्वर होते हुए हल्द्वानी की ओर भेजे जाएंगे।

 

▫️आवश्यक सेवाओं के लिए छूट:* हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले आवश्यक सेवाओं के भारी वाहन अपने निर्धारित रूट से जा सकेंगे। हालांकि, अन्य भारी वाहनों को भीड़ की स्थिति के अनुसार मस्जिद तिराहा (भवाली) से पीछे रोका जाएगा या उन्हें रामगढ़/खुटानी मार्ग की ओर भेजा जाएगा।

 

▫️भीमताल रूट से आने वाले पर्यटक: बाहरी जनपदों व राज्यों से आने वाले जो पर्यटक निजी वाहनों से कैंची धाम जाना चाहते हैं, उन्हें अपने वाहन भीमताल विकास भवन पार्किंग में पार्क करने होंगे। यहाँ से श्रद्धालु शटल सेवा के माध्यम से भवाली/कैंची धाम जा सकेंगे।

 

▫️नैनीताल/गेठिया रूट से आने वाले पर्यटक: गेठिया या नैनीताल की ओर से आने वाले पर्यटकों के निजी वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। यहाँ से भी श्रद्धालुओं के लिए मंदिर दर्शन हेतु स्थानीय शटल सेवा की व्यवस्था रहेगी।

पुलिस की अपील:नैनीताल पुलिस समस्त पर्यटकों, आम जनता और वाहन चालकों से अनुरोध करती है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए इस डायवर्जन प्लान का पालन करें। सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें ताकि आपकी यात्रा सुरक्षित और सुखद रहे।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments