Home Bareilly कोतवाली क्षेत्र में DIG अजय साहनी का औचक निरीक्षण, रजिस्टरों में खामियों...

कोतवाली क्षेत्र में DIG अजय साहनी का औचक निरीक्षण, रजिस्टरों में खामियों पर जताई नाराजगी

0

कोतवाली क्षेत्र में DIG अजय साहनी का औचक निरीक्षण, रजिस्टरों में खामियों पर जताई नाराजगी

SSP अनुराग आर्य के साथ पहुंचे DIG, समन सेल व LIU ऑफिस की कार्यप्रणाली की ली जानकारी—पुलिसिंग सुधारने के दिए निर्देश

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली रेंज के DIG अजय साहनी ने बुधवार को कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित SSP कार्यालय का औचक निरीक्षण कर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया। इस दौरान SSP अनुराग आर्य भी उनके साथ मौजूद रहे। DIG ने DCRB, समन सेल और LIU कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण करते हुए वहां की कार्यप्रणाली और रिकॉर्ड सिस्टम को परखा।

निरीक्षण के दौरान DIG ने विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों और फाइलों की गहन जांच की। कई जगह रिकॉर्ड में खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस रिकॉर्ड का अपडेट और पारदर्शी होना बेहद जरूरी है, ताकि मामलों में तेजी और निष्पक्षता बनी रहे।

SSP अनुराग आर्य ने इस मौके पर DIG को विभागीय कार्यप्रणाली और लंबित मामलों की स्थिति से अवगत कराया। DIG ने सभी शाखाओं को निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद DIG अजय साहनी ने पुलिस अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और जवाबदेही सर्वोपरि होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित निरीक्षण, सही रिकॉर्ड मेंटेनेंस और प्रभावी मॉनिटरिंग से ही पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है।

यह निरीक्षण पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि DIG के निर्देशों का पालन करते हुए सभी विभागों को जल्द अपडेट और व्यवस्थित किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version