Home Bareilly बरेली स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर घोटाले का आरोप, लिफ्ट बंद—कर्मचारी दिल्ली में...

बरेली स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर घोटाले का आरोप, लिफ्ट बंद—कर्मचारी दिल्ली में तैनात!

0

स्मार्ट सिटी बरेली पर घोटाले के आरोप, लिफ्ट बंद—कर्मचारी दिल्ली में तैनात!

सपा के पूर्व प्रवक्ता मयंक शुक्ला ने उठाए सवाल, तनख्वाह के इस्तेमाल पर मांगी जांच

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। जिला अस्पताल के पास सड़क पार करने के लिए बनाए गए फ्लाईओवर पर लगी लिफ्ट लंबे समय से बंद पड़ी है, जिससे आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस पूरे मामले में सपा के पूर्व प्रवक्ता मयंक शुक्ला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि लिफ्ट संचालन के लिए जिस कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है, वह बरेली में मौजूद न होकर दिल्ली में काम कर रहा है, जबकि उसकी तनख्वाह स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से दी जा रही है।

मयंक शुक्ला ने सवाल उठाया कि जब कर्मचारी मौके पर तैनात ही नहीं है, तो उसकी सैलरी किस आधार पर जारी हो रही है। उन्होंने इसे संभावित घोटाले की ओर इशारा करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

वहीं, स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि लिफ्ट बंद होने से बुजुर्ग, मरीज और दिव्यांगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन सुविधाएं जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहीं।

अब इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है और प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वह जल्द से जल्द जांच कराकर सच्चाई सामने लाए और यदि कोई अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version