Home Uttar Pradesh गणतंत्र दिवस पर आयोजित होगा कल्चरल कार्निवल -2026

गणतंत्र दिवस पर आयोजित होगा कल्चरल कार्निवल -2026

0

गणतंत्र दिवस पर आयोजित होगा कल्चरल कार्निवल -2026

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

बरेली।ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस पर दिनांक 25, 26 और 27 जनवरी को कल्चरल कार्निवल -2026 स्थानीय संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया जाएगा। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू ने कहा कि तीन दिवसीय सांस्कृतिक समारोह में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां आम जनता के लिए प्रस्तुत करी जाएंगी।

संस्था के कार्यक्रम संयोजक अंकुर सक्सेना ने कहा कि 25 जनवरी को काव्य प्रतियोगिता शाम 05 बजे से आयोजित होगी। इसी प्रकार 26 जनवरी को सुबह 11 बजे से अपने शहर के शौकिया कलाकारों की नृत्य और गायन प्रतियोगिता आयोजित होगी और शाम को सहारनपुर,शाहजहांपुर, मुंबई की तीन नाट्य प्रस्तुतियां होंगी।

दिनांक 27 जनवरी को सांस्कृतिक रंगयात्रा शहर में निकाली जाएगी दोपहर 03 बजे से विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, इसी प्रकार शाम को देहरादून, दिल्ली के चार नाटकों का मंचन होगा साथ ही पुरस्कारों का वितरण होगा।

मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने बताया कि 27 को दोपहर में डॉ. श्रीजा चंदेल का भरतनाट्यम की प्रस्तुति होगी।इस अवसर पर हिमाचल टाइम्स की सी.ई.ओ.समाजसेवी, अभिनेत्री इंद्राणी पांधी विशेष रूप से आमंत्रित रहेंगी।कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतया निःशुल्क रहेगा।संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सैयद सिराज ने कहा कि हमारी संस्था आदरणीय स्वर्गीय श्री जे.सी.पालीवाल जी के दिशा निर्देशन में वर्ष 1956 से राष्ट्रीय पर्वों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है। संस्था के महासचिव सुनील धवन ने कहा कि इस बार आयोजन भव्य और दिव्य होगा।

इस अवसर पर कमल श्रीवास्तव,अमित कक्कड़, प्रदीप मिश्रा,नीलम वर्मा,हरजीत कौर,रवि प्रकाश सक्सेना,प्रमोद उपाध्याय,नाहिद बेग,मेराज,दिलशाद,राजीव लोचन,सुबोध शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version