Home Uttar Pradesh गोरखपुर में विकास की नई पहचान: जंगल कौड़िया ब्लॉक को मिला आधुनिक...

गोरखपुर में विकास की नई पहचान: जंगल कौड़िया ब्लॉक को मिला आधुनिक बीडीओ कार्यालय और सभागार

0
Oplus_0

गोरखपुर में विकास की नई पहचान: जंगल कौड़िया ब्लॉक को मिला आधुनिक बीडीओ कार्यालय और सभागार

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

गोरखपुर। शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गुरु गोरखनाथ की पावन तपोभूमि जनपद गोरखपुर के विकास खंड जंगल कौड़िया में आज पुनर्निर्मित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय एवं नवनिर्मित आधुनिक सभागार का लोकार्पण किया गया। महाशिवरात्रि से पूर्व क्षेत्रवासियों को मिली यह सौगात उत्सव के माहौल में बदल गई।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि विकास के लिए आवंटित धन का सदुपयोग किस प्रकार किया जाना चाहिए, यह भव्य और सुव्यवस्थित भवन उसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह परिसर न केवल प्रशासनिक कार्यों को गति देगा, बल्कि ग्रामीणों को बेहतर सेवाएं भी उपलब्ध कराएगा।

नवनिर्मित सभागार में अब विभिन्न सरकारी बैठकों, जनसुनवाई कार्यक्रमों और विकास योजनाओं की समीक्षा एक ही छत के नीचे प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। इससे क्षेत्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और तीव्रता आएगी।

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि जंगल कौड़िया ब्लॉक का यह नया स्वरूप क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर से पहले मिली इस उपलब्धि पर जनपदवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version