गौलापार की होनहार बेटी हर्षिताभट्ट ने NEET-2026 में लहराया सफलता का परचम। सहसंपादक हरीश भाकुनी
हल्द्वानी। गौलापार स्थित वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मेधावी छात्रा हर्षिता भट्ट ने NEET-2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हर्षिता ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4501 प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
हर्षिता की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय और पूरे गौलापार क्षेत्र में खुशी की लहर है। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ भावना बावाड़ी और विद्यालय निदेशक डॉ विकल बावाड़ी , शिक्षकों और सहपाठियों ने उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
हर्षिता की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उनकी इस उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है।
भास्कर न्यूज 24 की ओर से हर्षिता भट्ट को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।


