Home Uncategorized गौलापार मैं कटी हुई गेहूं की फसल ले जाते वक्त किसान के...

गौलापार मैं कटी हुई गेहूं की फसल ले जाते वक्त किसान के ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लगने से फसल जलकर हुई राख           

0

गौलापार मैं कटी हुई गेहूं की फसल ले जाते वक्त किसान के ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लगने से फसल जलकर हुई राख            सह सम्पादक हरीश भाकुनी। हल्द्वानी के गौलापार में शॉर्ट सर्किट से खड़े गेहूं की फसल से लदी ट्रैक्टर ट्राली में आग लग गई। अचानक हुई घटना से हड़कंप मच गया। घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में ग्राम प्रधान नीरज रेक्वाल और अन्य ग्रामीण चालक को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज किया जा रहा है जानकारी के अनुसार रविवार को गौलापार के ग्राम सुंदरपुर रेक्वाल में भवान सिंह बिष्ट की गेहूं की फसल को उनके घर पर लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली में ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट्स से गिरी चिंगारी के कारण आग लग गई। सुखी फसल होने के कारण चिंगारी ने तुरंत भयानक आग का रूप ले लिया। सब इतनी जल्दी हुआ कि ट्रैक्टर चालक रमेश चंद्र को बचने का मौका भी नहीं मिल सका। हादसे में रमेश बुरी तरहां झुलस गया। जिसे ग्रामीण तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार किया जा रहा है ग्राम प्रधान नीरज रैकवार ने प्रशासन से घायल और गेहूं स्वामी को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version