Saturday, April 18, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshछोटा इमामबाड़ा में शोकसभा और कैंडल मार्च की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

छोटा इमामबाड़ा में शोकसभा और कैंडल मार्च की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

छोटा इमामबाड़ा में शोकसभा और कैंडल मार्च की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

रिपोर्ट राजेश सिंह 

लखनऊ। राजधानी में आयोजित होने वाली शोकसभा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ऐतिहासिक छोटा इमामबाड़ा परिसर में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, आज रात 8 बजे होने वाली सभा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसके मद्देनज़र प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर चुकी हैं। पार्किंग, ट्रैफिक डायवर्जन और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष योजना बनाई गई है। सभा के बाद कैंडल मार्च निकाला जाएगा, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा।

धार्मिक संगठनों ने लोगों से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। साथ ही यह भी कहा गया है कि कार्यक्रम को सामाजिक सौहार्द और एकता के प्रतीक के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments