Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBareillyजनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणक और पर्यवेक्षक सम्मानित

जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणक और पर्यवेक्षक सम्मानित

जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणक और पर्यवेक्षक सम्मानित

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनगणना 2026-27 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया गया। चार्ज ठिरिया निजावत खाँ क्षेत्र में हाउस लिस्टिंग एवं भवन गणना (एचएलबी) का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति-पत्र और नकद पारितोषिक प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी अविनाश सिंह ने सम्मानित कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में इस कार्य को जिम्मेदारी और ईमानदारी से पूरा करने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि हाउस लिस्टिंग एवं भवन गणना जैसे प्रारंभिक चरणों को सफलतापूर्वक संपन्न करना जनगणना प्रक्रिया की बड़ी उपलब्धि है। सम्मानित कार्मिकों का कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

जिलाधिकारी ने सभी जनगणना कर्मियों से आगामी चरणों में भी पूरी निष्ठा, समर्पण और जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने भरोसा जताया कि जनपद बरेली में जनगणना का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक पूरा किया जाएगा।

इस दौरान तहसील प्रशासन, जनगणना विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य संबंधित कार्मिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments