जनता दल सेक्युलर ने प्रीति सिंह रंजन को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया
रिपोर्ट/सत्य प्रकाश
बरेली। जनता दल सेक्युलर ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाते हुए श्रीमती प्रीति सिंह रंजन को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष, बरेली (उ.प्र.) नियुक्त किया है। यह मनोनयन पत्र जिलाध्यक्ष कमल कुमार प्रजापति द्वारा जारी किया गया।
पत्र में कहा गया है कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण द्वारा शुरू की गई संपूर्ण क्रांति को आगे बढ़ाने के संकल्प के तहत पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा के नेतृत्व में संगठन विस्तार कर रही है। इसी क्रम में प्रीति सिंह रंजन को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी ने अपेक्षा जताई है कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा को सक्रिय व सशक्त बनाएंगी। नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।
