Home Uttar Pradesh जयपुर में बरेली की बेटी ने बढ़ाया मान, आर्मी डे परेड में...

जयपुर में बरेली की बेटी ने बढ़ाया मान, आर्मी डे परेड में कैडेट हिमांशीका की शानदार मौजूदगी

0

 

जयपुर में बरेली की बेटी ने बढ़ाया मान, आर्मी डे परेड में कैडेट हिमांशीका की शानदार मौजूदगी

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

खबर:

बरेली। 21 यूपी बटालियन एनसीसी बरेली और डीपीएस पब्लिक स्कूल के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है। विद्यालय की होनहार कैडेट हिमांशीका ने जयपुर में आयोजित भव्य आर्मी डे परेड में सहभागिता कर न केवल अपनी बटालियन बल्कि पूरे बरेली जनपद का नाम रोशन किया है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

कैडेट हिमांशीका का इस प्रतिष्ठित परेड के लिए चयन उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। इस उपलब्धि के पीछे 21 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर के मार्गदर्शन और इंस्ट्रक्टर नरपत बिश्नोई की सशक्त व निरंतर ट्रेनिंग की अहम भूमिका रही। कठोर अभ्यास और सूक्ष्म प्रशिक्षण ने हिमांशीका को राष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का अवसर प्रदान किया।

इस सफलता में डीपीएस पब्लिक स्कूल की एएनओ लेफ्टिनेंट आभा भारद्वाज का भी विशेष योगदान रहा, जिन्होंने कैडेट को हर कदम पर प्रेरित और मार्गदर्शन दिया। हिमांशीका की इस उपलब्धि पर डीपीएस पब्लिक स्कूल एवं 21 यूपी बटालियन एनसीसी के अधिकारियों, शिक्षकों और कैडेट्स में उत्साह और गर्व का वातावरण बना हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version