Home Uttar Pradesh जिला जज व बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने किया केन्द्रीय कारागार-2 का संयुक्त...

जिला जज व बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने किया केन्द्रीय कारागार-2 का संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0

जिला जज व बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने किया केन्द्रीय कारागार-2 का संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की सुविधाएं और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश

बरेली

आज माननीय जिला जज महोदय एवं बोर्ड ऑफ विजिटर्स की टीम ने केन्द्रीय कारागार-2 का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला जज महोदय ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल, मुलाकात कक्ष तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों से सीधे बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

बोर्ड ऑफ विजिटर्स के सदस्यों ने भी जेल प्रशासन द्वारा बंदियों के पुनर्वास, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े प्रयासों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता तथा सुरक्षा प्रबंधों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला जज महोदय ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और जेल परिसर में स्वच्छता तथा अनुशासन बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि बंदियों के मानवाधिकारों का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित कारागार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने निरीक्षण दल को कारागार में संचालित विभिन्न योजनाओं और व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

निरीक्षण के अंत में जिला जज महोदय ने जेल प्रशासन के कार्यों की सराहना करते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version