Home Uncategorized झारखंड में एयर एंबुलेंस विमान क्रैश, सभी 7 लोगों की मौत

झारखंड में एयर एंबुलेंस विमान क्रैश, सभी 7 लोगों की मौत

0

झारखंड में एयर एंबुलेंस विमान क्रैश, सभी 7 लोगों की मौत

रिपोर्ट /राजेश सिंह 

रांची/चतरा। झारखंड में मंगलवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा हो गया। रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर एंबुलेंस टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के जंगल इलाके में हुआ। दुर्घटना में विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई है।

टेकऑफ के 4 मिनट बाद टूटा संपर्क

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के अनुसार यह चार्टर प्लेन C-90 (एयर एंबुलेंस) था, जिसे रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड संचालित कर रही थी।

रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद खराब मौसम के कारण पायलट ने रूट डायवर्जन की अनुमति मांगी थी। लेकिन टेकऑफ के लगभग 4 मिनट बाद ही विमान का रडार और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया।

इसके बाद बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। तलाशी अभियान के दौरान सिमरिया के जंगल क्षेत्र में विमान का मलबा बरामद हुआ।

हादसे में जान गंवाने वाले

हादसे में जिन 7 लोगों की मौत हुई, उनके नाम इस प्रकार हैं—

पायलट विवेक विकास भगत

पायलट स्वराजदीप सिंह

मरीज संजय कुमार

अर्चना देवी (परिजन)

धूरु कुमार

डॉ. विकास गुप्ता

पैरामेडिकल स्टाफ सचिन मिश्रा

राहत-बचाव अभियान जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। पूरे क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खराब मौसम हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही आधिकारिक कारण स्पष्ट होगा।

जांच के आदेश

DGCA ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। ब्लैक बॉक्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जाएगी, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

यह झारखंड में हाल के वर्षों की बड़ी विमान दुर्घटनाओं में से एक मानी जा रही है। पूरे राज्य में शोक की लहर है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version