डिजिटल जनगणना की शुरुआत: अब खुद भरें अपना डेटा, घर आने वाले प्रगणक को सिर्फ दिखाएं SE-ID
7 मई से शुरू हुआ स्व-गणना अभियान, 22 मई से घर-घर पहुंचेगी टीम
रिपोर्ट राजेश सिंह
बरेली में इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल अंदाज में कराई जा रही है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन पोर्टल के जरिए खुद अपनी और परिवार की जानकारी दर्ज करें, ताकि भविष्य की सरकारी योजनाओं के लिए सटीक आंकड़े तैयार किए जा सकें। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि जनगणना सिर्फ आबादी गिनने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं की योजनाओं की नींव है।
प्रशासन के मुताबिक 7 मई से 21 मई तक स्व-गणना का चरण चलेगा। नागरिक पोर्टल पर जाकर अपने परिवार का पूरा विवरण दर्ज कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें एक यूनिक SE-ID मिलेगी। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक जब सरकारी प्रगणक घर पहुंचेंगे तो लोगों को केवल यही आईडी दिखानी होगी। इससे समय की बचत होगी और डेटा में गलती की संभावना भी कम होगी।
सोशल मीडिया से बढ़ेगा अभियान का असर, सेल्फी शेयर करने की अपील
जनगणना को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए प्रशासन सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहा है। डीएम ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन गणना पूरी करने के बाद अपनी सेल्फी या फोटो सोशल मीडिया पर साझा करें, ताकि अन्य लोग भी प्रेरित हों। तकनीकी परेशानी आने पर कंट्रोल रूम नंबर 0581-2422202 और 2428188 जारी किए गए हैं।
हर विभाग को मिला 100 प्रतिशत लक्ष्य
प्रशासन ने सभी सरकारी विभागों को अपने कर्मचारियों और परिवारों की पूरी गणना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। तहसील सदर में राशन डीलरों को प्रशिक्षण देकर कार्डधारकों की मदद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अस्पतालों में आशा कार्यकर्ताओं और डॉक्टरों को भी अभियान से जोड़ा गया है, जबकि पंचायत भवनों को सूचना केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
छात्र, वकील और कॉलेज भी निभाएंगे अहम भूमिका
जनगणना अभियान को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए बार एसोसिएशन, अधिवक्ताओं और शिक्षण संस्थानों को भी जोड़ा गया है। कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों को प्रशिक्षण देकर आसपास के लोगों की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में मदद करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष कैंप लगाकर मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा।
अभियान की निगरानी ADM FR संतोष कुमार सिंह और BDA सचिव वंदिता श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी कर रहे


