Home Uncategorized तीन से अधिक मौत वाले सड़क हादसे अब ‘स्पेशल केस’, हर स्तर...

तीन से अधिक मौत वाले सड़क हादसे अब ‘स्पेशल केस’, हर स्तर पर होगी गहन जांच: एसएसपी अनुराग आर्य

0

तीन से अधिक मौत वाले सड़क हादसे अब ‘स्पेशल केस’, हर स्तर पर होगी गहन जांच: एसएसपी अनुराग आर्य

आई-रेड पोर्टल पर अनिवार्य रिपोर्टिंग, लापरवाही पर सख्ती—‘जीरो फैटिलिटी डिस्ट्रिक्ट’ बनाने का लक्ष्य

Oplus_0

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली। जिले में बढ़ते सड़क हादसों और मौतों के आंकड़ों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अब तीन या उससे अधिक लोगों की जान लेने वाले किसी भी सड़क हादसे को सामान्य घटना नहीं माना जाएगा, बल्कि उसे विशेष श्रेणी में दर्ज कर गहन जांच की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने स्पष्ट किया है कि ऐसे हर मामले में स्पेशल रिपोर्ट तैयार की जाएगी और हादसे के कारणों से लेकर जिम्मेदार अधिकारियों तक की जवाबदेही तय की जाएगी।

हर हादसे की होगी परत-दर-परत जांच

एसएसपी के निर्देशानुसार, जिन दुर्घटनाओं में तीन से अधिक मौतें होंगी, उनकी विस्तृत विवेचना की जाएगी। इसमें यह पता लगाया जाएगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और किस स्तर पर चूक हुई। संबंधित विवेचकों को तय समयसीमा के भीतर आई-रेड पोर्टल पर पूरी रिपोर्ट अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है।

मौत के मामलों पर सख्ती, कई थानों में जांच शुरू

लगातार बढ़ते हादसों को देखते हुए कैंट, देवरनियां, नवाबगंज, फतेहगंज पूर्वी, बहेड़ी, आंवला और इज्जतनगर थाना क्षेत्रों में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट न लगाने, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वालों के प्रति अब किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

ट्रैफिक जाम से राहत के लिए नई रणनीति

‘रिड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेक्शन’ योजना के तहत शहर में रूट प्लानिंग, डायवर्जन और पीक आवर मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ट्रैफिक सिस्टम को अधिक स्मार्ट और प्रभावी बनाने के लिए निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है, जिससे हादसों पर नियंत्रण पाया जा सके।

अच्छे काम पर सम्मान, भोजीपुरा टीम को इनाम

सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन करने पर भोजीपुरा की सीसी टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। एसएसपी ने कहा कि अच्छा काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।

जीरो फैटिलिटी डिस्ट्रिक्ट’ बनाने का लक्ष्य

पुलिस लाइन में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एसएसपी ने स्पष्ट लक्ष्य तय करते हुए कहा कि बरेली को ‘जीरो फैटिलिटी डिस्ट्रिक्ट’ बनाना है। इसके लिए पूरी पुलिस फोर्स को अलर्ट मोड पर रखते हुए सड़क हादसों पर हर हाल में लगाम लगानी होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version