Home Poltical त्योहारों पर शांति भंग करने वालों पर सख्ती, बोर्ड परीक्षाएं होंगी नकलविहीन...

त्योहारों पर शांति भंग करने वालों पर सख्ती, बोर्ड परीक्षाएं होंगी नकलविहीन — सीएम योगी

0

 

त्योहारों पर शांति भंग करने वालों पर सख्ती, बोर्ड परीक्षाएं होंगी नकलविहीन — सीएम योगी

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश की कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी मंडलों, पुलिस ज़ोन, रेंज एवं जनपदों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की।

मुख्यमंत्री ने आगामी होली, महाशिवरात्रि और रमजान जैसे पर्व-त्योहारों के मद्देनज़र विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाए और कानून-व्यवस्था से किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महाशिवरात्रि के अवसर पर जलार्पण हेतु निकलने वाले कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 और 15 फरवरी को प्रमुख शिवधामों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सुगम दर्शन, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, महिला सुरक्षा और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें 24×7 सक्रिय रहें। मंदिर परिसरों में तैनात पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं से मर्यादित व्यवहार करें तथा पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए और सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रखी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version