Home Uttarakhand भवाली में BJP नेताओं पर माहौल बिगाड़ने का आरोप, नजूल भूमि विवाद...

भवाली में BJP नेताओं पर माहौल बिगाड़ने का आरोप, नजूल भूमि विवाद पर सड़कों पर उतरे लोग

0

 

भवाली में BJP नेताओं पर माहौल बिगाड़ने का आरोप, नजूल भूमि विवाद पर सड़कों पर उतरे लोग

 

शीलू कुमार व नरेश पांडे के नेतृत्व में प्रदर्शन, पुतले फूंके; फ्रीहोल्ड/नियमितीकरण की मांग तेज

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

भवाली।नगर पालिका की नजूल भूमि पर बसे परिवारों के घर तोड़ने के आदेश के विरोध में भवाली शहर में मंगलवार को बड़ा प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि BJP के कुछ नेता इस मुद्दे को हिंदू-मुस्लिम रंग देकर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। गुस्साए लोगों ने चार BJP नेताओं के पुतले फूंके और पार्टी नेतृत्व से उनके निष्कासन की मांग की।की

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नजूल भूमि पर वर्षों से बसे गरीब परिवारों को उजाड़ने की राजनीति की जा रही है। आरोप लगाया गया कि बाहरी क्षेत्रों, विशेषकर भीमताल से लोगों को बुलाकर सांप्रदायिक माहौल बनाने का प्रयास किया गया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि संबंधित नेता दोबारा शहर में आए तो उनका विरोध और तेज किया जाएगा।

समाजसेवी शीलू कुमार और व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे के नेतृत्व में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे। आक्रोश रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। वॉर्ड सदस्यों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि नजूल भूमि पर बसे परिवारों को फ्रीहोल्ड या नियमितीकरण का लाभ देकर वैध दर्जा दिया जाए।

युवा एकता मंच समेत कई सामाजिक संगठनों की सोशल मीडिया अपील पर बड़ी संख्या में लोग जुटे। प्रदर्शन में किशन अधिकारी, पवन रावत, सुमित सिंह, प्रदीप अर्या, कबीर साह, फ़रदीन अंसारी, दीपक अर्या, रहमान कुरेशी, इदरीस खान, जावेद, यश, मनीष, आर्मान, सूरज, आदिल सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि गरीबों को बेघर करने के बजाय स्थायी समाधान निकाला जाए और शहर की शांति व सौहार्द बनाए रखा

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version