Wednesday, July 29, 2026
Google search engine
HomeReligionथाने के पास लूट की वारदात: परिजनों ने एक आरोपी को पकड़ा,

थाने के पास लूट की वारदात: परिजनों ने एक आरोपी को पकड़ा,

थाने के पास लूट की वारदात: परिजनों ने एक आरोपी को पकड़ा,

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

पुलिस ने लूट की जगह दर्ज की चोरी की रिपोर्ट

बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र में थाने के पास ही चार बदमाशों ने एक युवक से मारपीट कर नकदी और सामान लूट लिया। घटना के बाद पीड़ित की सूचना पर परिजनों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बावजूद लूट की जगह मामला चोरी का दर्ज किया है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

रात ढाई बजे बरेली पहुंचे थे युवक
गांव सनैया रानी निवासी अजय गुप्ता पुत्र सोहनलाल अपनी पत्नी और बच्चों को ससुराल छोड़ने गोरखपुर गए थे। रात करीब ढाई बजे वे सत्याग्रह ट्रेन से बरेली जंक्शन पहुंचे। स्टेशन से घर लौटने के लिए वे एक टेंपो में सवार हुए। जैसे ही टेंपो नमिनी बाईपास के पास पहुंचा, चार युवक टेंपो में जबरन सवार हो गए। टेंपो चालक को पैर पकड़कर रुकवाया और फिर सवारी के रूप में अंदर बैठ गए।

थाने के पास ही दी वारदात को अंजाम
टेंपो जैसे ही सीबीगंज थाने के पास पहुंचा, बदमाशों ने अजय गुप्ता को जैकेट डालकर पकड़ लिया और उनसे मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने अजय से करीब 11 हजार रुपये नकद और अन्य सामान छीन लिया, जिसकी कुल कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई जा रही है।

पीड़ित ने दिखाया साहस, परिजनों ने पकड़ा आरोपी
किसी तरह अजय गुप्ता ने खुद को छुड़ाया और भागकर अपने भाई के घर पहुंचे। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दीपक नाम के एक आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों के नाम कुनाल, किशन और कन्नू बताए जा रहे हैं, जो सभी गांव खलीलपुर के निवासी हैं।

पुलिस पर लगा लापरवाही का आरोप
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद भी घटना को लूट के बजाय चोरी की श्रेणी में दर्ज किया है। इससे पीड़ित परिवार में आक्रोश है और स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

स्थानीयों में नाराजगी, निष्पक्ष जांच की मांग
घटना थाने के पास हुई होने के बावजूद आरोपियों का इतनी आसानी से फरार होना पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

पीड़ित ने इस घटना की निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments