Home Uttar Pradesh दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर बरेली में ट्रैफिक डायवर्जन, शनिवार-रविवार भारी वाहनों...

दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर बरेली में ट्रैफिक डायवर्जन, शनिवार-रविवार भारी वाहनों की एंट्री बंद

0

दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर बरेली में ट्रैफिक डायवर्जन, शनिवार-रविवार भारी वाहनों की एंट्री बंद

रिपोर्ट /राजेश सिंह 

बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा के मद्देनज़र शहर की यातायात व्यवस्था में दो दिनों के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। शनिवार और रविवार को होने वाली परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू की है। यह व्यवस्था दोनों दिन सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगी।

एसएसपी के निर्देश पर एसपी यातायात अकमल खान ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को छोड़कर अन्य सभी बड़े वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी, ताकि ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके और परीक्षार्थी समय से अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें।

पुलिस द्वारा जारी योजना के अनुसार बरेली से दिल्ली और रामपुर की ओर जाने वाले वाहनों को अब झुमका चौराहे की बजाय मिनी बाइपास से महादेव पुल, श्यामगंज पुल, विलयधाम और विलवा पुल होते हुए आगे भेजा जाएगा। वहीं दिल्ली, रामपुर और मुरादाबाद की दिशा से आने वाले भारी वाहनों को झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास, विलवा पुल, विलयधाम और इन्वर्टिस तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

इसके अलावा बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं, ताकि शहर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बने।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version