Home Uttar Pradesh दहेज के लालच में बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तारी से बाहर, पीड़ित...

दहेज के लालच में बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तारी से बाहर, पीड़ित पिता ने पुलिस पर उठाए सवाल

0

दहेज के लालच में बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तारी से बाहर, पीड़ित पिता ने पुलिस पर उठाए सवाल

रिपोर्ट – राजेश सिंह

बरेली।।थाना सुभाषनगर क्षेत्र में दहेज हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पिता राजेश कुमार का कहना है कि मुकदमे में नामजद अधिकांश आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें समझौते के लिए धमकाया जा रहा है।

 

राजेश कुमार के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी ज्योति सैनी की शादी 1 नवंबर 2025 को लव शर्मा से पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ साईं बैंकट हॉल में की थी। विवाह में करीब आठ लाख रुपये नकद, घरेलू सामान और मोटरसाइकिल दहेज में दी गई थी। इसके बाद भी ससुरालियों ने चार पहिया वाहन की मांग शुरू कर दी और ज्योति को प्रताड़ित किया जाने लगा।

 

आरोप है कि 29 नवंबर 2025 को दहेज की मांग पूरी न होने पर पति लव शर्मा समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने मिलकर ज्योति की हत्या कर दी। घटना के बाद थाना सुभाषनगर में पति, सास, जेठ, ननद और नंदोई सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

 

पीड़ित परिवार का आरोप है कि विवेचना के दौरान केवल पति को जेल भेजा गया है, जबकि बाकी आरोपी गिरफ्तारी से बच रहे हैं। साथ ही वे परिवार को धमका रहे हैं, जिससे उनकी जान-माल को खतरा बना हुआ है। पीड़ित पिता ने एसएसपी से सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की हैं

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version