Home Uttar Pradesh दिशा पाटनी के घर फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई, गोल्डी बराड़–रोहित गोदारा...

दिशा पाटनी के घर फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई, गोल्डी बराड़–रोहित गोदारा गैंग के 4 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल

0

 

दिशा पाटनी के घर फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई, गोल्डी बराड़–रोहित गोदारा गैंग के 4 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

बरेली।बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के हाई-प्रोफाइल मामले में बरेली पुलिस को बड़ी कानूनी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कुख्यात गोल्डी बराड़–रोहित गोदारा गैंग से जुड़े चार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट दाखिल होने के साथ ही इस सनसनीखेज मामले में ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

यह घटना 11 और 12 सितंबर की दरम्यानी रात की है, जब दिशा पाटनी के घर को लगातार दो दिनों तक फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई थी। फायरिंग की घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया था। जांच के दौरान सामने आया कि इस वारदात की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ गैंग के शूटर रोहित गोदारा ने ली थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर जांच तेज की। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इस केस में पुलिस अब तक दो बदमाशों का एनकाउंटर कर चुकी है, जबकि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने मजबूत साक्ष्यों के साथ चारों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह मामला संगठित अपराध, गैंगवार और आपराधिक साजिश से जुड़ा हुआ है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब आरोपियों पर कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी।

घटना के बाद से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। गैंग से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की आपराधिक घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने साफ कहा है कि अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version