Home Poltical दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बरेली प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, इज्जतनगर...

दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बरेली प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, इज्जतनगर में छापा मिनी ट्रक भर पटाखे जब्त

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बरेली प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, इज्जतनगर में छापा मिनी ट्रक भर पटाखे जब्त

फिरोज खान भास्कर टुडे

दो थानों की फोर्स, मजिस्ट्रेट और अग्निशमन अधिकारी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई; दुकानदार फरार, गोदाम सील

बरेली। दीपावली पर्व से पहले शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आतिशबाजी को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम ने इज्जतनगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। सौ फुटा रोड स्थित घनी आबादी वाले इलाके में छापा मारकर एक मिनी ट्रक भर अवैध पटाखे बरामद किए गए।

सूचना मिलने पर सीओ थर्ड पंकज श्रीवास्तव, एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार विदित कुमार, सीएफओ मनु शर्मा और इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह की टीम मौके पर पहुंची। तीन घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। टीम ने गोदाम से करीब एक हजार किलो पटाखे बरामद किए और सभी बोरों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।

लाइसेंस नहीं, पहले भी दी गई थी चेतावनी

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि सिंह ट्रेडर्स नामक प्रतिष्ठान के पास पटाखों के भंडारण का कोई वैध लाइसेंस नहीं है। पिछले वर्ष भी इन्हें चेतावनी दी गई थी कि यह इलाका घनी आबादी वाला है और यहां बारूद रखना जोखिम भरा है। बावजूद इसके, संचालक ने नियमों की अनदेखी की। अब बरामद पटाखों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सीओ बोले “घनी आबादी में बारूद रखना खतरे से खाली नहीं”

सीओ थर्ड पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री आबादी के बीच रखना किसी भी वक्त बड़े हादसे का कारण बन सकता है। छोटी सी चिंगारी भी जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने बताया कि पूरे शहर में इस तरह के गोदामों की जांच शुरू कर दी गई है।

दुकानदार मौके से फरार, दुकान सील

छापेमारी के दौरान दुकान संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुकान को सील कर दिया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा है कि बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने लोगों से की अपील

अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि आबादी वाले इलाकों में पटाखों का भंडारण बेहद खतरनाक है। दीपावली से पहले सुरक्षा के मद्देनज़र शहरभर में निगरानी बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही पटाखे खरीदें और अवैध भंडारण या बिक्री की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version