Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedधनौरा कॉलेज में 22 नवम्बर को कला आचार्य क्षेत्रीय चित्रकला प्रदर्शनी का...

धनौरा कॉलेज में 22 नवम्बर को कला आचार्य क्षेत्रीय चित्रकला प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन करेंगे विख्यात चित्रकार डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा

धनौरा कॉलेज में 22 नवम्बर को कला आचार्य क्षेत्रीय चित्रकला प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन करेंगे विख्यात चित्रकार डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा

रिपोर्ट/धीरू यादव

अमरोहा/धनौरा। वाईएम पीजी कॉलेज धनौरा में 22 नवम्बर 2025 को कला आचार्य क्षेत्रीय चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ देश के प्रख्यात चित्रकार एवं राज्य ललित कला अकादमी (उ०प्र०) के वर्तमान अध्यक्ष, दर्जा राज्यमंत्री डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा के हाथों होगा।

डॉ. विश्वकर्मा वही प्रसिद्ध कलाकार हैं, जिन्होंने अयोध्या श्री रामलला की प्रतिमा के लिए मूल रेखांकन चित्र तैयार किया था। उसी रेखांकन के आधार पर मूर्तिकार योगीराज द्वारा श्री रामलला की भव्य मूर्ति का निर्माण किया गया था।

कला प्रेमियों और छात्रों के लिए यह प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रहने वाली है, क्योंकि इसमें ऐसे राष्ट्रीय स्तर के चित्रकार से मिलने और उनके कला-दर्शन को समझने का सीधा अवसर मिलेगा।

बरेली मंडल के 17 कलाकार प्रदर्शनी में करेंगे प्रतिभाग

इस क्षेत्रीय प्रदर्शनी में बरेली मंडल से कुल 17 कलाकार अपनी श्रेष्ठ कलाकृतियाँ प्रदर्शित करेंगे। इनमें शामिल हैं—
डॉ. मंजू सिंह, डॉ. आनंद लखटकिया, डॉ. अनुराधा आर्य, डॉ. अर्चना सक्सेना, डॉ. सीमा मेहरा, डॉ. आशीष कुमार सिंह, डॉ. मुक्तामणि मिश्रा, डॉ. मनोज कुमार वर्मा (मीरगंज), डॉ. रागिनी मिश्रा, दिवाकर आर्य, नाजिया हुसैन, परमानंद, विनोद कुमार (मीरगंज), सुमन वर्मा, रचना बागची (बहेड़ी), विधि रस्तोगी एवं प्रज्ज्वल पुंडीर।

सभी कलाकार 22 नवम्बर की सुबह इंटरसिटी एक्सप्रेस से धनौरा (अमरोहा) के लिए प्रस्थान करेंगे।

कलाकारों में उत्साह, प्रदर्शनी को लेकर तैयारियाँ पूरी

कला आचार्य क्षेत्रीय चित्रकला प्रदर्शनी 2025 को लेकर कलाकारों और आयोजकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रदर्शनी स्थल को विशेष रूप से सजाया गया है, ताकि आगंतुकों को श्रेष्ठ कला अनुभव प्राप्त हो सके।

आयोजकों ने सभी कला प्रेमियों से उपस्थिति की अपील की

प्रदर्शनी के सह-संयोजक एवं स्वतंत्र चित्रकार दिवाकर आर्य ने सभी कला प्रेमियों, छात्रों और स्थानीय नागरिकों से इस भव्य आयोजन में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि यह अवसर क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण है और कला साधकों को प्रेरणा देने वाला होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments