Home Uncategorized धामी सरकार के कौशल विकास प्रयासों को मिली मजबूती गौलापार कुंवरपुर में...

धामी सरकार के कौशल विकास प्रयासों को मिली मजबूती गौलापार कुंवरपुर में 31 दिवसीय प्रशिक्षण से युवाओं को स्वरोजगार की राह

0

*धामी सरकार के कौशल विकास प्रयासों को मिली मजबूती गौलापार कुंवरपुर में 31 दिवसीय प्रशिक्षण से युवाओं को स्वरोजगार की राह*

सहसंपादक हरीश भाकुनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आरसेटी कुंवरपुर, हल्द्वानी जिला नैनीताल में संचालित 31 दिवसीय टेलर-वूमेन गारमेंट्स (महिला वस्त्र निर्माण) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद नैनीताल के विभिन्न ब्लॉकों एवं क्षेत्रों से कुल 33 युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वस्त्र निर्माण की तकनीकी जानकारी के साथ-साथ स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आवश्यक कौशल भी प्रदान किए गए।

 

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सहायक परियोजना निदेशक, चंदा फर्त्याल द्वारा प्रशिक्षुओं से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किए गए परिधानों की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उनकी सराहना की और इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही संस्थान को निर्देश दिए कि सभी प्रशिक्षणार्थियों का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए, जिससे उन्हें रोजगार स्थापित करने में सहयोग मिल सके।

 

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आत्मविश्वास विकसित करने, सफल उद्यमी बनने के गुण, सकारात्मक सोच, तथा सफल उद्यमियों से संवाद के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त बैंकिंग एवं वित्तीय साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं, जिससे वे भविष्य में अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक संचालित कर सकें।

 

*यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कौशल विकास, रोजगार सृजन एवं आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया है, जो आने वाले समय में युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।*

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version