*मानसिक रूप से कमजोर गुमशुदा व्यक्ति को काठगोदाम पुलिस ने जंगल से सकुशल बरामद कर , परिजनों के सुपुर्द किया।*
सहसंपादक हरीश भाकुनी
जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा नंदा वल्लभ बेलवाल (उम्र 38 वर्ष), पुत्र घनानंद बेलवाल, निवासी पश्चिमी खेड़ा, गोलापार को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
गुमशुदा नंदा वल्लभ बेलवाल, जो मानसिक रूप से कमजोर हैं, *दिनांक 05 जून को अपराह्न लगभग 4 बजे* बिना बताए घर से निकलकर कालीचौड़ मंदिर क्षेत्र के जंगल की ओर चले गए थे।
सूचना प्राप्त होने पर काठगोदाम पुलिस टीम ने तत्काल *खोजबीन अभियान* चलाया।
लगातार तलाश एवं सघन खोज अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आज कालीचौड़ मंदिर के जंगल क्षेत्र से उन्हें सकुशल बरामद कर लिया।
आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन के उपरांत उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
*परिजनों ने त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देने पर काठगोदाम पुलिस का आभार व्यक्त किया।*
