Home Uttar Pradesh धौलाना पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध हथियार सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा,...

धौलाना पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध हथियार सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा, 3 शातिर गिरफ्तार

0

धौलाना पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध हथियार सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा, 3 शातिर गिरफ्तार

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

खबर:

हापुड़। थाना धौलाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अवैध शस्त्रों की सप्लाई करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चार अवैध पिस्टल, छह अवैध तमंचे, 15 जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन तथा तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अवैध पिस्टल को 40 से 45 हजार रुपये और अवैध तमंचे को 4 से 5 हजार रुपये में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये अभियुक्त मांग मिलने पर बाहरी जनपदों से अवैध शस्त्र खरीदकर अपराधी किस्म के लोगों को सप्लाई करते थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा किन-किन क्षेत्रों में अवैध शस्त्रों की सप्लाई की जा रही थी।

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में सक्रिय अवैध हथियार नेटवर्क पर बड़ी चोट माना जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version