Thursday, April 30, 2026
Google search engine
HomeBareillyनाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगी;...

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगी; साथी भी दबोचा

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगी; साथी भी दबोचा

 

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी साकिब को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में लगी गोली

साथी मुनीश भी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व चाकू बरामद

केस वापस लेने के लिए वादी को दी जा रही थी धमकी

ऑपरेशन ‘लंगड़ा’ के तहत पुलिस की सख्त कार्रवाई

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली। जिले के क्योलड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी साकिब को जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी मुनीश को भी मौके से दबोच लिया गया।

पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल को दोनों आरोपियों ने एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे। अगले ही दिन 29 अप्रैल को सूचना मिली कि आरोपी वादी को तमंचा दिखाकर केस वापस लेने के लिए धमका रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और मुखबिर की सूचना पर मधुनगला मंदिर के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही आरोपी बाइक से भागने लगे, लेकिन कच्चे रास्ते पर उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख साकिब ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली साकिब के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। घायल साकिब को इलाज के लिए सीएचसी नवाबगंज भेजा गया है।

तलाशी के दौरान साकिब के पास से .315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद हुई, जबकि मुनीश के पास से अवैध चाकू मिला। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य भी जुटाए हैं।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, जानलेवा हमला, धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments