Home Uncategorized नैनीताल हाईवे पर चलती कार में लगी भीषण आग, रेलवे कारखाना टीम...

नैनीताल हाईवे पर चलती कार में लगी भीषण आग, रेलवे कारखाना टीम की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

0

नैनीताल हाईवे पर चलती कार में लगी भीषण आग, रेलवे कारखाना टीम की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/राजेश सिंह

नैनीताल हाईवे पर गुरुवार देर शाम एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब चलते सफर के दौरान अचानक एक कार में आग लग गई। चंद ही पलों में कार आग का गोला बन गई, लेकिन उसी वक्त मौके पर मौजूद पूर्वोत्तर रेलवे यांत्रिक कारखाना इज्जतनगर की टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार सवार सभी लोगों की जान बचा ली।

चलते-चलते उठी लपटें, हाईवे पर मचा हड़कंप

राहगीरों अनुसार कार नैनीताल रोड पर तेजी से आगे बढ़ रही थी, तभी इंजन की ओर से धुआं उठना शुरू हुआ। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही लपटें भड़क उठीं और पूरी कार आग की चपेट में आ गई।

इसी दौरान इज्जतनगर गेट पर मौजूद एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल मंत्री रजनीश तिवारी ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए कार को रुकवाया। वह और उनकी टीम बिना समय गंवाए दौड़े और कार के दरवाजे खुलवाकर अंदर बैठे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

कुछ ही मिनटों में कार जलकर खाक

आग इतनी तेज थी कि चंद मिनटों में पूरी कार राख में तब्दील हो गई। राहगीरों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका

फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। प्राथमिक रूप से माना जा रहा है कि कार में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।

रेलवे कारखाना इज्जतनगर की टीम की तत्परता, साहस और मानवीय संवेदना ने एक बड़ा हादसा टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version