Home Poltical पत्नी ने प्रेमी संग रची जानलेवा साजिश! डॉक्टर को दूध में दी...

पत्नी ने प्रेमी संग रची जानलेवा साजिश! डॉक्टर को दूध में दी नींद की गोलियां,

0

पत्नी ने प्रेमी संग रची जानलेवा साजिश! डॉक्टर को दूध में दी नींद की गोलियां,

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

बेहोश होते ही हथौड़े से हमला पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

बरेली। सुभाषनगर इलाके में रिटायर्ड डॉक्टर विशाल चन्द्र पर उनकी पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि पत्नी शिखा सक्सेना ने प्रेमी सौरभ सक्सेना के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची।

डॉक्टर विशाल चन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना वाली रात पत्नी ने उन्हें दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। जैसे ही वह बेहोश हुए, उसी वक्त हथौड़े से उनके सिर पर हमला किया गया।

होश आने पर उन्होंने खुद को रस्सियों से बंधा पाया। सामने उनकी पत्नी और उसका प्रेमी खड़े थे। दोनों ने मिलकर डॉक्टर की चेकबुक, पासबुक और प्रॉपर्टी से जुड़े अहम कागजात छीन लिए।

डॉक्टर किसी तरह खुद को छुड़ाकर भागे और पड़ोसियों के घर पहुंचकर मदद मांगी। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद आरोपी सौरभ मौके से फरार हो गया, जबकि डॉक्टर की पत्नी शिखा सक्सेना अब खुद को पीड़िता बताकर पुलिस के सामने नाटक कर रही है।

पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, साजिश रचने और धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शहर कप्तान मानुष पारीक ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है और हर पहलू की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, “डॉक्टर द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

स्थानीय लोगों के मुताबिक, डॉक्टर और उनकी पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। पुलिस अब इस पूरे मामले में आर्थिक और पारिवारिक विवाद की भी जांच कर रही है।

इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। लोग हैरान हैं कि एक पत्नी ने अपने ही पति की जान लेने के लिए इतना खौफनाक षड्यंत्र रच डाला।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version