Tuesday, June 16, 2026
Google search engine
HomeBareillyपत्नी से विवाद के बाद युवक ने दी जान! जंगल में पेड़...

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने दी जान! जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने दी जान! जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के चनहेटा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव के रहने वाले 28 वर्षीय युवक का शव रविवार रात जंगल में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रंजीत बाल्मीकि के रूप में हुई है, जो बरेली क्लब में संविदा कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

प्रेम विवाह के छह साल बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जानकारी के अनुसार रंजीत ने वर्ष 2020 में दीपा नामक युवती से प्रेम विवाह किया था। दंपती के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा लड्डू छह वर्ष और छोटा बेटा मटरू चार वर्ष का है। रंजीत की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

किसी महिला से बातचीत को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस जांच में पता चला है कि शनिवार रात रंजीत और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि पत्नी ने रंजीत पर दूसरी महिला से बातचीत करने का आरोप लगाया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। नाराज होकर पत्नी अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई। इसके बाद रंजीत भी घर छोड़कर चला गया था।

जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

रविवार रात गांव से कुछ दूरी पर स्थित पचपेड़ा लाइन के पास जंगल क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। जांच के दौरान मृतक की पहचान रंजीत बाल्मीकि के रूप में हुई। घटनास्थल से उसका मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

मोबाइल और अन्य साक्ष्यों की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मोबाइल फोन की जांच के साथ-साथ परिजनों और करीबी लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

क्या बोले थाना प्रभारी

कैंट थाना प्रभारी संजय धीर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments