Home Uttar Pradesh परसाखेड़ा हनुमान मंदिर में सृजन वेलफेयर सोसाइटी का सेवा कार्य, जरूरतमंदों को...

परसाखेड़ा हनुमान मंदिर में सृजन वेलफेयर सोसाइटी का सेवा कार्य, जरूरतमंदों को कराया भोजन

0

परसाखेड़ा हनुमान मंदिर में सृजन वेलफेयर सोसाइटी का सेवा कार्य, जरूरतमंदों को कराया भोजन

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली। सृजन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा समाज सेवा की भावना के साथ परसाखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था की अध्यक्ष डॉ. दीक्षा सक्सेना के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना और भोग लगाकर की गई, जिसके बाद लोगों को प्रसाद के रूप में भोजन वितरित किया गया।

संस्था के संरक्षक राजीव सक्सेना ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची मानव सेवा है। संस्था भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगी।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने भी सक्रिय सहयोग दिया और सेवा कार्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष अमित गौड़ ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. दीक्षा सक्सेना, रविंद्र शर्मा, हरीश गंगवार, दिलीप पाठक, राजीव सक्सेना, दीपक शर्मा, प्रशांत अग्रवाल और विजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version