Home Uttar Pradesh पर्वतीय समाज का अधिवेशन 26 अप्रैल को, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

पर्वतीय समाज का अधिवेशन 26 अप्रैल को, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

0

पर्वतीय समाज का अधिवेशन 26 अप्रैल को, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

बैठक में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और नई तकनीक अपनाने पर जोर

रिपोर्ट सत्य प्रकाबरेली।

बरेली।शहर की सबसे पुरानी उत्तराखंड की संस्था पर्वतीय समाज (रजि.) का वार्षिक अधिवेशन 26 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर संस्था की एक आवश्यक बैठक दुर्गा नगर में क्षेत्रीय सचिव प्रभात गैरोला की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में संस्था के सलाहकार कुंवर सिंह बिष्ट ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी सदस्यों को तन, मन और धन से समर्पित होकर कार्य करना होगा। सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि संस्था समाज के कर्णधारों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करती है, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने स्थानीय कलाकारों को मंच देने और उन्हें उचित सम्मान व समय देने पर जोर दिया। सांस्कृतिक प्रभारी पूरन सिंह दानू और सोमा परिहार ने महिला विंग के गठन की आवश्यकता बताते हुए सांस्कृतिक गतिविधियों को और सशक्त बनाने की बात कही।

पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद्र पांडे ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। वहीं मनोनीत सदस्य बिशन सिंह बिष्ट ने सुझाव दिया कि संस्था को नई तकनीक का उपयोग कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को आधुनिक रूप में पेश करना चाहिए, जिससे युवाओं की भागीदारी बढ़े।

संस्था के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह देवलिया ने सभी सुझावों को अमल में लाने का आश्वासन देते हुए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ सचिव चन्द्र प्रकाश जोशी, आनंद सिंह मेहता, प्रमोद कुमार पंत, दीवानी चंद, पुष्कर सिंह बोहरा, गोपाल सिंह राणा, बालम सिंह बिष्ट, किशन सिंह नेगी, प्रेम सिंह राणा, डीगर सिंह बिष्ट, पूरन सिंह मेहरा, हरेंद्र सिंह परिहार, दिनेश जोशी, विनोद तिवारी, राम सिंह बिष्ट सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version