Home Uttar Pradesh पर्वतीय समाज का होली मिलन समारोह 8 मार्च को हर्षोल्लास के साथ...

पर्वतीय समाज का होली मिलन समारोह 8 मार्च को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा

0
Oplus_0

पर्वतीय समाज का होली मिलन समारोह 8 मार्च को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। पर्वतीय समाज (रजि.) बरेली की एक महत्वपूर्ण बैठक भोलेनाथ मंदिर प्रांगण, कूर्मांचल नगर में आयोजित की गई, जिसमें आगामी होली मिलन समारोह को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह रविवार, 8 मार्च को दोपहर 2 बजे से सायं 7 बजे तक कूर्मांचल नगर स्थित भोलेनाथ मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया जाएगा।

समारोह में पारंपरिक खड़ी होली एवं बैठकी होली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीतों और ढोलक-हारमोनियम की मधुर धुनों पर होली गायन प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जो पर्वतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को जीवंत करेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक कैप्टन मोहन सिंह बिष्ट, सूबेदार जीत सिंह बोहरा, अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दियोंलिया, उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट, महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट, सलाहकार कुँवर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ सचिव चन्द्र प्रकाश जोशी, सांस्कृतिक प्रभारी पूरन सिंह दानू, सह-कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह बिष्ट सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

समाज के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है, ताकि पर्वतीय संस्कृति और भाईचारे की भावना को और सुदृढ़ किया जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version