छतरपुर में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: 30 हजार की रिश्वत लेते CMO नेहा शर्मा व उपयंत्री शोभित मिश्रा रंगे हाथ गिरफ्तार
रिपोर्ट/राजेश सिंह
खबर:
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बक्सवाहा से भ्रष्टाचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आवासीय पट्टा और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने वाली CMO नेहा शर्मा और उपयंत्री शोभित मिश्रा को भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों ने पीड़ित व्यक्ति से कुल 40 हजार रुपये की मांग की थी, जिसमें से 30 हजार रुपये लेते समय एंटी करप्शन टीम ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की। पीड़ित ने पहले भ्रष्टाचार निरोधक टीम से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया।
कार्रवाई के दौरान जैसे ही रिश्वत की रकम ली गई, टीम ने मौके पर ही CMO नेहा शर्मा और उपयंत्री शोभित मिश्रा को पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि CMO नेहा शर्मा की यह पहली पोस्टिंग बताई जा रही है, जहां मात्र 30 हजार रुपये की रिश्वत के लालच में उन्होंने अपने करियर और ईमानदारी पर सवाल खड़े कर दिए। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ


