Home Uncategorized पानी में उतरा मोटाहल्दू का ‘गोल्डन बॉय’, रूद्र ने मचाया तहलका

पानी में उतरा मोटाहल्दू का ‘गोल्डन बॉय’, रूद्र ने मचाया तहलका

0

पानी में उतरा मोटाहल्दू का ‘गोल्डन बॉय’, रूद्र ने मचाया तहलका!

 

जोनल रिकॉर्ड तोड़ा, 3 गोल्ड झटके और अंडर-11 चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा; राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई ने किया सम्मानित ।सहसंपादक हरीश भाकुनी हल्द्वानी

 

हल्द्वानी। मोटाहल्दू के नन्हे तैराक रूद्र जोशी ने मेरठ में ऐसा जलवा बिखेरा कि पूरा क्षेत्र गर्व से झूम उठा। नॉर्थ ज़ोन-1 स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र ने जोनल रिकॉर्ड तोड़ते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए और अंडर-11 वर्ग की चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया।

 

इंडिविजुअल मेडले में 2 मिनट 48.38 सेकंड का समय निकालकर रूद्र ने नया जोनल रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और 50 मीटर फ्री स्टाइल में भी गोल्ड जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

 

रूद्र की इस धमाकेदार उपलब्धि पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई ने सम्मानित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सेंट टेरेसा स्कूल के कक्षा 6 के छात्र रूद्र की सफलता पर परिवार, स्कूल और मोटाहल्दू क्षेत्र में खुशी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version