Wednesday, July 29, 2026
Google search engine
HomeUttarakhandपीड़ित का आरोप बारादरी थाना पुलिस से शिकायत के बाद भी नहीं...

पीड़ित का आरोप बारादरी थाना पुलिस से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई लापरवाही आई सामने

पीड़ित का आरोप बारादरी थाना पुलिस से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई लापरवाही आई सामने

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट-हैदर अली

भाई ने की शर्मनाक हरकत, पत्नी से अश्लीलता के बाद पति को लाठी-डंडों से पीटा; पुलिस की नाकामी फिर आई सामने, बड़ा हादसा होते-होते बचा

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र से रिश्तों को कलंकित करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हरुनगला कॉलोनी निवासी ने अपने सगे भाई ने अपनी पत्नी के साथ अश्लील हरकतें करने और खुद को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़ित के अनुसार, उसने अपने भाई को ₹10,000 उधार दिए थे और मकान निर्माण के लिए 2,000 ईंटें भी दी थीं। लेकिन जब उसकी पत्नी ने 21 सितंबर 2025 को रुपए वापस मांगे, तो आरोपी भाई और उसकी पत्नी ने न केवल झगड़ा किया बल्कि पीड़ित के साथ अश्लील हरकतें कीं और उसकी पिटाई भी कर दी। घटना से डरी पत्नी अपने मायके चली गई।

शाम को जब भाई घर लौटा, तो आरोप है कि भाई, उसकी पत्नी और पुत्र ने मिलकर उस पर लाठी-डंडों और लात-घूसों से हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि यह पहली बार नहीं है पहले भी आरोपी परिवार उसके साथ मारपीट कर चुका है।

पीड़ित ने बताया कि उसने इस संबंध में थाना बारादरी पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बरेली अनुराग आर्य से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसकी जमीन हड़पने की साजिश में लगे हैं। उसने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारादरी थाना पुलिस की लापरवाही के कारण मामला लगातार गंभीर रूप लेता जा रहा है। अब सबकी निगाहें एसएसपी अनुराग आर्य पर हैं कि क्या पीड़ित को इंसाफ मिलेगा या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments