Home Uttar Pradesh पुरानी रंजिश में चली गोली, महिला के माथे में लगी — हालत...

पुरानी रंजिश में चली गोली, महिला के माथे में लगी — हालत नाजुक

0

पुरानी रंजिश में चली गोली, महिला के माथे में लगी — हालत नाजुक

 

बिथरी चैनपुर के पूरनापुर गांव में सुबह की वारदात से मचा हड़कंप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली।जनपद के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पूरनापुर गांव में रविवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली महिला के माथे में लगने से उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घायल महिला को तत्काल दोहरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पीड़ित पक्ष के विनोद उर्फ बंटू के अनुसार, शनिवार को गांव के ही अमित, सुमित और कुनाल उनके घर में घुस आए थे। आरोप है कि तीनों ने उसकी मां शिव देवी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी। इस मामले में उसकी मां ने थाना बिथरी चैनपुर में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

खेत से लौटते समय किया हमला

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 8:45 बजे विनोद खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अमित और सुमित ने उसे घेर लिया और जमीन पर गिराकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह विनोद वहां से भागने में सफल रहा। आरोप है कि इसी दौरान अमित ने तमंचे से फायर कर दिया।

महिला को लगी गोली, मची अफरा-तफरी

फायरिंग के दौरान पास में खड़ी गांव की महिला गीता के माथे में गोली जा लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस पहुंची मौके पर, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version