Monday, May 25, 2026
Google search engine
HomeBareillyप्रियंका चोपड़ा की यादें फिर होंगी ताजा, बरेली क्लब में सजेगा ‘मे...

प्रियंका चोपड़ा की यादें फिर होंगी ताजा, बरेली क्लब में सजेगा ‘मे क्वीन बॉल कॉन्टेस्ट 2026’ का मंच

प्रियंका चोपड़ा की यादें फिर होंगी ताजा, बरेली क्लब में सजेगा ‘मे क्वीन बॉल कॉन्टेस्ट 2026’ का मंच

23 मई को होगा ग्रैंड फिनाले, देशभर की युवतियों में उत्साह

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली का ऐतिहासिक Bareilly Club एक बार फिर ग्लैमर और खूबसूरती का गवाह बनने जा रहा है। वही मंच, जहां से साल 1999 में प्रियंका चोपड़ा ने ‘मिस मे क्वीन’ का ताज जीतकर आगे मिस वर्ल्ड बनने तक का सफर तय किया था, अब फिर से नई प्रतिभाओं को मौका देने के लिए तैयार है। क्लब में 23 मई 2026, शनिवार शाम 7 बजे ‘मे क्वीन बॉल कॉन्टेस्ट 2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा।

क्लब प्रबंधन के मुताबिक प्रतियोगिता को लेकर युवतियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और इस बार आयोजन को पहले से ज्यादा भव्य बनाने की तैयारी की गई है।

17 मई तक होंगे आवेदन, 19 मई को ऑडिशन

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 16 से 25 वर्ष तक की युवतियां आवेदन कर सकती हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 17 मई 2026 तय की गई है। इच्छुक प्रतिभागी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बरेली क्लब ऑफिस, चावला एसोसिएट्स रामपुर गार्डन और क्लब की आधिकारिक वेबसाइट Bareilly Club⁠� से फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं।

तीन दिन की खास ट्रेनिंग देंगी एक्सपर्ट नेहा बास

कॉन्टेस्ट का ऑडिशन 19 मई को आयोजित होगा। इसके बाद चयनित प्रतिभागियों को 20 से 22 मई तक विशेष स्क्रीनिंग और ग्रूमिंग ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग SAP इंस्टीट्यूट की एक्सपर्ट Neha Bas द्वारा कराई जाएगी, जिसमें रैंप वॉक, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और स्टेज प्रेजेंस पर खास फोकस रहेगा।

नॉन मेंबर प्रतिभागियों को चाहिए होगी सिफारिश

कॉन्टेस्ट में क्लब सदस्य ही नहीं, बल्कि गैर सदस्य युवतियां भी हिस्सा ले सकेंगी। हालांकि नॉन मेंबर प्रतिभागियों के लिए किसी क्लब सदस्य द्वारा इंट्रोडक्शन जरूरी रखा गया है। आयोजन समिति का कहना है कि प्रतियोगिता को अधिक प्रोफेशनल और व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाएगा।

सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

23 मई को होने वाले ग्रैंड फिनाले के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर मिलिट्री और सिविल पुलिस की संयुक्त निगरानी रहेगी। आयोजन में सेना और सिविल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। क्लब प्रबंधन ने कहा कि प्रतिभागियों और मेहमानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

17 मई 2026 — एंट्री फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि

19 मई 2026 — ऑडिशन

20 से 22 मई — स्क्रीनिंग और ट्रेनिंग

23 मई 2026, शाम 7 बजे — ग्रैंड फिनाले

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments