Sunday, August 2, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshफोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने परिवार संग खेली फूलों की होली, फनसिटी पार्क में...

फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने परिवार संग खेली फूलों की होली, फनसिटी पार्क में छाया उल्लास

फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने परिवार संग खेली फूलों की होली, फनसिटी पार्क में छाया उल्लास /

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली। फोटोग्राफर्स एसोसिएशन बरेली द्वारा फनसिटी पार्क में परिवार सहित हर्षोल्लास के साथ फूलों की होली मनाई गई। रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू और उल्लासपूर्ण माहौल के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने समां बांध दिया।

कार्यक्रम के दौरान ब्रज के कलाकारों ने पारंपरिक होली गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। सदस्यों और उनके परिवारों ने प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में एक-दूसरे पर फूल बरसाकर होली का आनंद लिया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द आनन्द ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है, जिसे संगठन वर्षों से एकजुट होकर मनाता आ रहा है।

कार्यक्रम में मिक्सिंग पॉइंट की ओर से हजारों रुपये के होली गिफ्ट लकी ड्रा के माध्यम से वितरित किए गए, जिससे उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर मनीष राना, आनन्द शर्मा, अखिलेश कश्यप, प्रदीप सिंह, प्रमोद कुमार, मुकेश सक्सेना, वरुण जुनेजा, दिनेश्वर दयाल सक्सेना, सीमा आनन्द, वंदना सक्सेना, सुनील शर्मा एवं अमित कुमार का विशेष सहयोग रहा।

फूलों की होली के इस आयोजन ने पारिवारिक एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments