Home Uttar Pradesh फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न

फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न

0

फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। रंगों के पर्व होली के अवसर पर बरेली फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से चौपुला रोड स्थित व्यापार मंडल सभागार में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के फोटोग्राफर्स ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ माहौल को रंगीन बना दिया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र ने सभी सदस्यों को होली की बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए आपसी सहयोग, एकता और नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत सदस्यों की एकजुटता में ही निहित है।

महासचिव शुभाशीष जोशी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि एसोसिएशन को एक वेलफेयर फंड की स्थापना करनी चाहिए, जिससे किसी सदस्य को आकस्मिक स्थिति में आर्थिक मदद दी जा सके। इससे संगठन के प्रति सदस्यों का भरोसा और अधिक मजबूत होगा।

उपाध्यक्ष संजीव वर्मा ने भी सभी साथियों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपेन्द्र राघव, अरविन्द पटेल, रचित, हरी ओम, राजा, कुलदीप, राम आसरे, दिव्यांशु, अनिल, विट्ठल चौबे, विपिन कुमार सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन सुरेश भारद्वाज ने किया, जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रांजल टंडन का विशेष योगदान रहा। अंत में कोषाध्यक्ष संजय शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version