बनभूलपुरा पुलिस का सट्टेबाजों पर शिकंजा*
सहसंपादक हरीश भाकुनी
*02 अलग-अलग कार्यवाहियों में 02 सटोरिये गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद*
डॉ0 मंजुनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल* के निर्देशन में जनपद में *जुआ/सट्टा कारोबार की रोकथाम* हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल एवं प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व* में गठित पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान *02 अलग-अलग कार्यवाहियों में 02 व्यक्तियों को सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए गिरफ्तार* किया गया।
*मामला-1*
दिनांक 19.05.2026 को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग अभियुक्त *खालिद पुत्र मो० ताहिर निवासी वार्ड नं०-25, लाइन नं०-18 आजाद नगर बनभूलपुरा, जिला नैनीताल, उम्र 31 वर्ष* को गौला पार्किंग पट्टी के पास से *सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता एवं नगदी ₹1920/- के साथ गिरफ्तार* किया गया।
जिसके विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में *FIR नं० 86/26 धारा 13 जी एक्ट* पंजीकृत किया गया।
*मामला-2*
दिनांक 18.05.2026 को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त *मो० फैसल पुत्र मो० सलीम निवासी इंदिरानगर चैनल गेट बनभूलपुरा, जिला नैनीताल, उम्र 28 वर्ष* को गौला पार्किंग के आगे बने यात्री टीन शेड के पास से *सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता एवं नगदी ₹1460/- के साथ गिरफ्तार* किया गया।
जिसके विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में *FIR नं० 85/26 धारा 13 जी एक्ट* पंजीकृत किया गया।
*पुलिस टीम-*
* कानि० दिलशाद अहमद
* कानि० मो० यासीन
* कानि० शिवम कुमार
