Home Bareilly आंवला में पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़कें हुईं साफ; राहगीरों को...

आंवला में पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़कें हुईं साफ; राहगीरों को मिली बड़ी राहत

0

आंवला में पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़कें हुईं साफ; राहगीरों को मिली बड़ी राहत

रिपोर्ट सुनील कुमार 

बरेली।आंवला नगर में बढ़ते अतिक्रमण और लगातार लग रहे जाम से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिलनी शुरू हो गई है। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच पुलिस और नगर प्रशासन ने संयुक्त रूप से सड़कों व फुटपाथों पर चल रहे अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे लगे ठेले, अवैध पार्किंग और दुकानों के बाहर फैला सामान हटवाकर रास्तों को खाली कराया गया।

अभियान का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथों को सुरक्षित करना रहा। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में सार्वजनिक मार्गों पर दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसआई रामवीर सिंह ने बताया कि नगर में लगातार मिल रही जाम की शिकायतों को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले और दुकानों के बाहर रखा सामान लोगों की परेशानी का बड़ा कारण बन चुका था। कार्रवाई के दौरान कई ठेले हटवाए गए और मार्गों को पूरी तरह खाली कराया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क से गुजर रहे संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी ली, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। सड़क के दोनों किनारों से अतिक्रमण हटने के बाद यातायात व्यवस्था में सुधार दिखाई दिया और लोगों को जाम से काफी हद तक राहत मिली। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की।

गौरतलब है कि लंबे समय से सड़कों पर अवैध कब्जों के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब सड़कें साफ होने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलने लगी है।

पुलिस ने साफ किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। यदि कोई व्यक्ति दोबारा अतिक्रमण करता मिला या कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान एसआई रामवीर सिंह, हेड कांस्टेबल कामेश्वर, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और दीपक सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version