Monday, May 25, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshबरेली: इज्जतनगर के फरीदापुर चौधरी में वाजिद बेग के बारात घर पर...

बरेली: इज्जतनगर के फरीदापुर चौधरी में वाजिद बेग के बारात घर पर चला बीडीए का बुलडोजर

 

बरेली: इज्जतनगर के फरीदापुर चौधरी में वाजिद बेग के बारात घर पर चला बीडीए का बुलडोजर

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र अंतर्गत फरीदापुर चौधरी में मंगलवार को बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने बड़ी कार्रवाई की। अवैध निर्माण के आरोप में वाजिद बेग के बारात घर पर बुलडोजर चलाया गया।

बीडीए की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बारात घर के अवैध हिस्से को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

बताया जा रहा है कि उक्त बारात घर बिना स्वीकृत मानचित्र के बनाया गया था। पूर्व में बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा नोटिस जारी कर निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय सीमा में अवैध निर्माण नहीं हटाया गया।

इसके बाद बीडीए ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और लोग पूरी कार्रवाई को देखते रहे। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments