Home Uttar Pradesh बरेली के राहुल कुमार ने रचा इतिहास, 150 किलोग्राम भार उठाकर जीता...

बरेली के राहुल कुमार ने रचा इतिहास, 150 किलोग्राम भार उठाकर जीता स्वर्ण पदक

0

बरेली के राहुल कुमार ने रचा इतिहास, 150 किलोग्राम भार उठाकर जीता स्वर्ण पदक

रिपोर्ट/सत्या प्रकाश

बरेली/श्रुति विहार कॉलोनी, आकाशवाणी लालफाटक निवासी राहुल कुमार ने 10वीं यूपी स्टेट पैरा पावरलिफ्टिंग एवं पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 150 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

 

यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश भर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। राहुल कुमार इससे पूर्व भी चार बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं और एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

 

राहुल कुमार का पैतृक गांव मिहोना, उझानी (जनपद बदायूं) है। खेलों से उनका जुड़ाव पारिवारिक विरासत का भी परिणाम है। उनके दादा जी स्वर्गीय श्री सियाराम, एक प्रसिद्ध पहलवान थे, जिनसे राहुल को खेलों की प्रेरणा मिली।

 

राहुल की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version