Friday, July 31, 2026
Google search engine
HomePolticalबरेली के सैलानी मार्केट में चला बुलडोजर: लगभग 200 दुकानों के अवैध...

बरेली के सैलानी मार्केट में चला बुलडोजर: लगभग 200 दुकानों के अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, PAC-RAF की तैनाती

बरेली के सैलानी मार्केट में चला बुलडोजर: लगभग 200 दुकानों के अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, PAC-RAF की तैनाती

फिरोज खान भास्कर टुडे
ब्यूरो रिपोर्ट-रफत आलम

बरेली। शनिवार को शहर के मुस्लिम बहुल इलाके सैलानी मार्केट में नगर निगम की टीम ने अवैध अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। सुबह से शुरू हुए इस अभियान में करीब 200 दुकानों और मकानों के बाहर बने अतिक्रमणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल, PAC और RAF की टीमें तैनात रहीं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

थाना बरादारी क्षेत्र स्थित सैलानी मार्केट में यह कार्रवाई दोपहर तक जारी रही। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, यह अभियान लंबे समय से चल रहे अतिक्रमण विरोधी ड्राइव का हिस्सा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई “आई लव मोहम्मद” विवाद या हालिया बवाल से संबंधित नहीं है, बल्कि सामान्य अतिक्रमण नियंत्रण अभियान के तहत की जा रही है।

कार्रवाई से पहले तैयारी और अलर्ट

नगर निगम की टीम सुबह करीब 9 बजे सैलानी मार्केट पहुंची। कार्रवाई से पहले इलाके में घोषणाएं की गईं और दुकानदारों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की गई। जब कई लोगों ने ऐसा नहीं किया, तब निगम की जेसीबी मशीनें मौके पर उतारी गईं। बुलडोजर ने दुकानों के आगे बढ़ाए गए शेड, स्लैब, अस्थायी छज्जे और अवैध ढांचे गिरा दिए।

पुलिस और PAC की मौजूदगी के बीच कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हुई। महिलाओं और स्थानीय कारोबारियों की भीड़ जमा होने लगी, लेकिन प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया। आसपास के रास्तों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया, जिससे यातायात भी प्रभावित रहा।

नगर निगम अधिकारियों ने क्या कहा नगर आयुक्त ने बताया कि सैलानी मार्केट में लंबे समय से अवैध अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। उन्होंने कहा

“यह कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार की गई है। किसी विशेष समुदाय या व्यक्ति को निशाना नहीं बनाया गया। नगर निगम का उद्देश्य शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करना और आम जनता को सुगम यातायात उपलब्ध कराना है।”

इलाके में मची हलचल कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आस-पास के बाजारों में हलचल मच गई। कई दुकानदारों ने अपने सामान हटाने शुरू कर दिए ताकि नुकसान से बचा जा सके। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कहा कि निगम को पहले से और अधिक चेतावनी देनी चाहिए थी, जबकि कुछ नागरिकों ने इस अभियान का समर्थन किया और कहा कि सड़कें खुलने से आम लोगों को राहत मिलेगी।

आगे भी जारी रहेगा अभियान नगर निगम सूत्रों के अनुसार, यह सिर्फ शुरुआती चरण है। आने वाले दिनों में किला, जखीरा और कुतुबखाना क्षेत्र में भी इसी तरह के अभियान चलाए जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण पर किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

सैलानी मार्केट में हुई इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने आसपास के संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी है। बरेली में चल रहे इस अभियान को नगर निगम की अब तक की सबसे बड़ी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई माना जा रहा है शहर कप्तान मानुष पारिक अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे.।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments