Home Poltical बरेली जंक्शन पर जेडीएस प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं...

बरेली जंक्शन पर जेडीएस प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

0

 

बरेली जंक्शन पर जेडीएस प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

बरेली। जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह का सोमवार रात ठीक 12:00 बजे बरेली जंक्शन पर आगमन हुआ। उनके बरेली पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

जिला अध्यक्ष कमल कुमार प्रजापति के नेतृत्व में जेडीएस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका अभिनंदन किया और बरेली आगमन पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह ने स्वागत के लिए जिला अध्यक्ष कमल कुमार प्रजापति व सभी साथियों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने बरेली जिले में पार्टी की गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया।

इस अवसर पर जेडीएस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version