बरेली में एनबीडब्ल्यू/रिकवरी वारंट अभियान तेज, थाना सुभाषनगर पुलिस ने 5 एनबीडब्ल्यू व 1 रिकवरी वारंटी किए गिरफ्तार
रिपोर्ट/राजेश सिंह
बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर चलाए जा रहे एनबीडब्ल्यू/रिकवरी वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना सुभाषनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय सोनाली मिश्रा के नेतृत्व एवं प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा गठित अलग-अलग पुलिस टीमों ने 5 गैर-जमानती वारंटियों और 1 रिकवरी वारंटी को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, न्यायालय में समय से पेशी पर उपस्थित न होने पर संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे। आदेश के अनुपालन में थाना सुभाषनगर पुलिस टीमों ने अभियुक्तों के ठिकानों पर दबिश दी, जहां वे अपने आवास पर मौजूद मिले। कारण बताते हुए सभी को पुलिस हिरासत में लिया गया और बाद में नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
मोहरपाल पुत्र छत्रपाल सिंह (ग्वाला गली, सुभाषनगर),
नसरीन बेगम पत्नी माहिद खां (पुरवा बब्बन खां, सुभाषनगर),
विपिन कुमार पुत्र जगदीश भारती (रविन्द्रनगर, सुभाषनगर),
दीपक पुत्र राजू कन्नौजिया (नेकपुर, सुभाषनगर),
सुखलाल पुत्र कल्लूराम कश्यप (करगैना, निकट प्राथमिक जूनियर हाई स्कूल, सुभाषनगर),
कल्लूराम कश्यप पुत्र मुंशीलाल (करगैना, निकट प्राथमिक जूनियर हाई स्कूल, सुभाषनगर)।
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, उ0नि0 पवन कुमार, उ0नि0 जगत सिंह, उ0नि0 रविन्द्र सिंह, उ0नि0 यशवंत सिंह, हे0का0 1042 विनय कुमार, हे0का0 1109 सुधांशु कुमार, हे0का0 719 अमित कुमार (थाना सुभाषनगर, बरेली)।
