Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomePolticalबरेली में धर्मांतरण का आरोप सुभाषनगर निवासी ने बारादरी पुलिस को दी...

बरेली में धर्मांतरण का आरोप सुभाषनगर निवासी ने बारादरी पुलिस को दी तहरीर, बोले “मुझसे जबरन इसाई धर्म कबूल कराया गया”

बरेली में धर्मांतरण का आरोप सुभाषनगर निवासी ने बारादरी पुलिस को दी तहरीर, बोले “मुझसे जबरन इसाई धर्म कबूल कराया गया”

फिरोज खान /यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट-हैदर अली

सुपर सिटी में किराए के मकान पर चल रहा था कथित धार्मिक आयोजन, हिंदू महिलाओं और बच्चों को प्रलोभन देकर कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन पादरी समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप

बरेली। जिले में धर्मांतरण का एक बड़ा मामला सामने आया है। सुभाषनगर निवासी रिषभ ठाकुर पुत्र गौतम सिंह ने थाना बारादरी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सुपर सिटी कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे ईसाई मिशनरी से जुड़े कुछ लोग भोले-भाले हिंदू महिलाओं और बच्चों को पैसों व अन्य प्रलोभनों के ज़रिए धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहे हैं।

रिषभ ठाकुर ने बताया कि उन्हें यह जानकारी निर्दोष राठौर पुत्र रघुवीर निवासी नकटिया, थाना कैंट के माध्यम से प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही वे अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ हिंदू महिलाएं और बच्चों को धार्मिक गतिविधियों में शामिल देखा।

पादरी समेत कई लोगों के नाम आए सामने

प्रार्थी के अनुसार, मौके पर सुमित मैसी, विलियम मैसी, अमित मैसी (निवासी सुपर सिटी) तथा सरिता पत्नी देवेंद्र और सत्यपाल पुत्र मनीराम निवासी सनराइज कॉलोनी मौजूद थे। बताया गया कि ये लोग “कोचिंग की आड़ में धार्मिक आयोजन” कर रहे थे।

रिषभ ठाकुर ने बताया कि जब उन्होंने पादरी सुमित मैसी से सवाल किया कि यह क्या चल रहा है, तो उसने जवाब दिया

हम इन लोगों को इसाई धर्म की दीक्षा दे रहे हैं।”

इतना ही नहीं, पादरी ने कथित तौर पर रिषभ ठाकुर और उनके साथियों से भी ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा और उन्हें एक किताब दी जिस पर “स्तुति आराधना है” लिखा था।

“हे ईसू भगवान, मैं आपकी शरण में आ गया हूं…” प्रार्थी ने लगाए गंभीर आरोप

रिषभ ठाकुर ने आरोप लगाया कि पादरी ने उनसे जबरन कहलवाया

हे ईसू भगवान, मैं आपकी शरण में आ गया हूं और इसाई धर्म कबूल करता हूं।”

प्रार्थी के अनुसार, ऐसा कराकर उनके धर्म के साथ विश्वासघात किया गया है और उनकी धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई गई है।

उन्होंने बताया कि उनके पास वह किताब मौजूद है जो आरोपियों ने दी थी। उन्होंने उसे सबूत के तौर पर पुलिस को सौंप दिया है।

पुलिस ने लिया मामला संज्ञान में

मामले की तहरीर पर हेड कांस्टेबल 07 राजकुमार सिंह थाना बारादरी ने प्रमाणित किया है कि आवेदन उनके समक्ष बोलकर टाइप कराया गया है और जो कुछ प्रार्थी ने कहा वही लिखा गया है।

थाना बारादरी पुलिस का कहना है कि “प्रार्थना पत्र प्राप्त कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

इलाके में सनसनी, लोगों में आक्रोश इस घटना के बाद सुपर सिटी और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, पुलिस प्रशासन ने कहा है कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि कानून-व्यवस्था में कोई व्यवधान न उत्पन्न हो।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments