Home Poltical बरेली में पुलिस मुठभेड़: शातिर बदमाश अफताब उर्फ सैफ अली घायल,साथी देवेंद्र...

बरेली में पुलिस मुठभेड़: शातिर बदमाश अफताब उर्फ सैफ अली घायल,साथी देवेंद्र गिरफ्तार एक फरार,

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

बरेली में पुलिस मुठभेड़: शातिर बदमाश अफताब उर्फ सैफ अली घायल,साथी देवेंद्र गिरफ्तार एक फरार,

फिरोज खान भास्कर टुडे
ब्यूरो रिपोर्ट-रफत आलम

बरेली। थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक शातिर बदमाश अफताब उर्फ सैफ अली उर्फ गजनी उर्फ नसरीन पुत्र जाबिर हुसैन निवासी आदमपुर थाना भोजपुर (मुरादाबाद) व तहरपुर डूंगरपुर थाना मैंनाठेर जनपद मुरादाबाद, दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

जबकि उसका साथी देवेंद्र पुत्र प्रेमपाल निवासी सम्शीपुर थाना मदनापुर, जनपद शाहजहांपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुठभेड़ में पुलिस कांस्टेबल गौतम यादव (का0 1606) भी हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है।

कुआ डंडा नहर पटरी पर हुई मुठभेड़

जानकारी के अनुसार, शनिवार (04 अक्टूबर 2025) को थाना बिथरी चैनपुर पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि तीन बदमाश एक बाइक पर सवार होकर कुआ डंडा नहर पटरी की ओर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं और उनके पास अवैध असलहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चेकिंग शुरू की।

इसी दौरान बाइक सवार तीन संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें बदमाश अफताब गोली लगने से घायल हो गया।

बरामदगी घटनास्थल से पुलिस ने

02 तमंचे,

04 खोखा कारतूस 315 बोर,

03 खोखा कारतूस 32 बोर,

02 सोने की अंगूठियां (डकैती का माल),

तथा एक स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार बरामद सोने की अंगूठियां मु0अ0सं0 637/2024 धारा 310(2) बीएनएस थाना उदयपुर जसरथपुर में दर्ज डकैती की घटना से जुड़ी हैं।

अफताब पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

घायल बदमाश अफताब उर्फ सैफ अली पर कई गंभीर अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ हरिद्वार में भी डकैती के मामले पंजीकृत हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की छानबीन कर रही है।

घायल सिपाही और बदमाश को अस्पताल भेजा गया

घायल कांस्टेबल गौतम यादव और बदमाश अफताब को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.

मुठभेड़ के दौरान एक तीसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version