Home Uncategorized बरेली में बाइक चोरी गैंग का भंडाफोड़, कई थानों से चोरी की...

बरेली में बाइक चोरी गैंग का भंडाफोड़, कई थानों से चोरी की गई मोटरसाइकिलें हुई बरामद

0

बरेली में बाइक चोरी गैंग का भंडाफोड़, कई थानों से चोरी की गई मोटरसाइकिलें हुई बरामद

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

बरेली। थाना किला पुलिस ने बाइक चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं पर बड़ा खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 05 मोटरसाइकिलें, 02 स्कूटी, 02 तमंचे 315 बोर, 03 जिंदा कारतूस, 3000 रुपये नकद और एक लक्ष्मी-गणेश की सफेद धातु की मूर्ति बरामद की है।

यह कार्रवाई थाना किला पुलिस की गश्ती टीम ने 30 नवंबर 2025 को दौली रघुवरदयाल गांव की सड़क पर गंगा मंदिर के पास की। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के नाम हैं
1. संगम गुप्ता उर्फ सिंघम
2. संजीव सिंह
3. सचिन सिंह ठाकुर

ऐसे पकड़े गए तीनों आरोपी गश्त के दौरान पुलिस टीम को तीन संदिग्ध युवक अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर नजर आए। उनकी तलाशी लेने पर वाहनों के नंबर संदिग्ध लगे और चेसिस-इंजन नंबर की जांच में वाहन चोरी के निकले। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कई बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा कर दिया।

कई थानों की चोरी की बाइकें बरामद पकड़े गए आरोपियों के पास से जिन वाहनों की बरामदगी हुई, वे बरेली के विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों से संबंधित हैं—

अपाचे UP25 BS 1171 – मु.अ.सं. 574/25, थाना किला

स्पलेंडर UP25 DE 5534 – मु.अ.सं. 575/25, थाना किला

पल्सर UP25 AS 6441 – मु.अ.सं. 1046/25, थाना इज्जतनगर

स्पलेंडर (बिना नंबर प्लेट), इंजन नं. HA11EDNHF19080

एक्टिवा 3जी UP25BM5586

होंडा एटर्नी UP25W8354

पैशन प्रो DL11SK0127

इसके साथ ही 2 तमंचे, 3 जिंदा कारतूस और गणेश मूर्ति भी बरामद की गई।

पूछताछ में बड़ा खुलासा पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात के समय सूनसान जगहों से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। पकड़े जाने के डर से वे नंबर प्लेट बदल देते थे और इन वाहन का इस्तेमाल अन्य अपराधों में भी करते थे।

सचिन सिंह ठाकुर ने यह भी स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मणिनाथ क्षेत्र में घर में घुसकर गणेश मूर्ति और नकदी चोरी की थी।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास तीनों आरोपियों के खिलाफ बरेली के कई थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता इस सफल कार्रवाई में थाना किला के प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार के साथ
उपनिरीक्षक वकार अहमद, राहुल कुमार, पवन कृष्ण यादव, वीर भद्र सिंह,
पुलिसकर्मी अनिल कुमार, विजयपाल, विष्णु कुमार और राजीव की अहम भूमिका रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version